ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरकुड़मी समाज ने आर्थिक नाकेबंदी व रेल चक्का जाम करने की दी चेतावनी

कुड़मी समाज ने आर्थिक नाकेबंदी व रेल चक्का जाम करने की दी चेतावनी

चक्रधरपुर। आदिवासी कुड़मी समाज चक्रधरपुर प्रखंड इकाई द्वारा मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री के नाम चक्रधरपुर सीओ को एक मांग पत्र सौंपा...

कुड़मी समाज ने आर्थिक नाकेबंदी व रेल चक्का जाम करने की दी चेतावनी
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरWed, 01 Feb 2023 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर। आदिवासी कुड़मी समाज चक्रधरपुर प्रखंड इकाई द्वारा मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री के नाम चक्रधरपुर सीओ को एक मांग पत्र सौंपा है। छह पन्ने के इस मांग पत्र में कुड़मी जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग की है। साथ ही कहा कि अगर 20 सितंबर से पहले कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल नहीं किया जाता है तो आगामी 20 सितंबर को आर्थिक नाकेबंदी व दुबारा रेल चक्का जाम किया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष खगेश्वर महतो, प्रदेश संगठन सचिव संजीव महतो, बसंत महतो, दिनेश महतो, रवि महतो, बिनोद महतो, उमेश कुमार महतो, जगदीश महतो, रत्नाकर महतो एवं अन्य उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें