चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में सूचना पट्ट और बोर्ड कुड़माली भाषा में लिखी जाए : ओम प्रकाश
झारखंड कुड़माली भाषा विकास परिषद का प्रतिनिधि मंडल ने चक्रधरपुर डीआरएम से मुलाकात की। उन्होंने चक्रधरपुर समेत सभी रेलवे स्टेशनों पर सूचना पट कुड़माली भाषा में लगाने की मांग की। इसके साथ ही कुड़माली भाषा अकादमी की स्थापना की भी मांग की गई। डीआरएम ने कहा कि वे इस पर विचार करेंगे।

चक्रधरपुर। झारखंड कुड़माली भाषा विकास परिषद का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को चक्रधरपुर डीआरएम तरुण हुरिया से मुलाकात कर चक्रधरपुर समेत सभी स्टेशनों के सूचना पट कुड़माली भाषा में अंकित करने की मांग की है। वहीं रेलवे क्षेत्र में कुड़माली भाषा अकादमी स्थापित करने की मांग की है और इस सबंध में परिषद की ओर से ज्ञापन सौंपा गया है। प्रतिनिधि मंडल के सचिव ओम प्रकाश महतो ने कहा कि चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन डिवीजन का महत्वपूर्ण स्टेशन है। यह सांस्कृतिक और भाषाई विविधता का केंद्र भी है। यहां हिंदी ओड़िया,ऊर्दू, बंगला और संथाली भाषाओं का प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की विशाल जनसंख्या कुड़माली भाषा बोलती है।
कु़ड़माली यहां की मूल संस्कृति और जनमानस की गहराई से जुड़ी हुई है। स्थानीय यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय भाषा के सम्मान के लिए रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के प्रर्दशन पट्ट, सूचना पट्ट, उद्घोषणाओं और ऐतिहासिक विवरणों में कुड़माली भाषा को स्थान दिया जाए। मौजूदा समय में रेलवे क्षेत्र में कुड़माली भाषा एकादमी और पुस्तकालय संचालन के लिए जगह मुहैया कराया जाए। डीआरएम हुरिया ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि आप इसकी मांग डीसी के पास करें। उनके आदेश मिलने पर बोर्ड और सूचना पट्ट कुड़माली भाषा में लिखने पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड कुड़माली भाषा विकास परिषद के सचिव ओम प्रकाश महतो, संरक्षक नरेंद्र महतो, सदस्य बकलेस महतो, शंकर व्यास महतो, दिनेश महतो समेत अन्य लोग शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


