Chakradharpur News: चक्रधरपुर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: चक्रधरपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा और कार्यक्रम आयोजित हुए। पोटरखोली, कालीपीठ और शिव मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मध्य रात्रि को विधिविधान से मनाया गया। विभिन्न मंदिरों को सजाया गया और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

चक्रधरपुर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चक्रधरपुर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पोटरखोली स्थित सर्वोदय संघ, दक्षिणेश्वरी आदि कालीपीठ मंदिर एवं शिव मंदिर छात्र संघ की ओर से जन्माष्टमी मेले का आयोजन किया गया। मेले का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार शाम हुआ। इसके बाद मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव विधि-विधान के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया गया था। पोटरखोली मंदिर, रेलवे स्टेशन के समीप स्थित गौर निताई मंदिर, संतोषी मंदिर, टोकलो रोड शिव मंदिर, पंचमोड़ स्थित राधा गोविंद मंदिर तथा पुरानी रांची रोड स्थित तुलसी मंदिर में विशेष सजावट की गई।

रात 12 बजे शंखध्वनि और ‘जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी’ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। इस दौरान बाल स्वरूप लड्डू गोपाल का अभिषेक कर विशेष महाआरती की गई। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच पंचामृत और माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। जन्माष्टमी को लेकर देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: चक्रधरपुर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़