कथा व्यास पूज्य पंडित जीतू दाश महाराज का पुरानी बस्ती में ओड़िया समाज ने किया जोरदार स्वागत
संक्षेप: कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर श्रीमद् भागवत कथा व्यास पूज्य पंडित जीतू दास महाराज का चक्रधरपुर में जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कर मां भगवती मंदिर के लिए प्रस्थान किया। केरा में भी स्वागत के बाद क्षेत्र की सुख-शांति की प्रार्थना की। कथा का समापन पोड़ाहाट स्टेडियम में होगा।
चक्रधरपुर।कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा व्यास पूज्य पंडित जीतू दाश महाराज चक्रधरपुर शहर के पुरानीबस्ती श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूज्य पंडित जीतू दाश महाराज का ओड़िया समाज ने जोरदार स्वागत किया।जैसे ही पूज्य पंडित जीतू दास महाराज पुरानीबस्ती के जग्गू दीवान स्टैचू के समीप पहुंचे वैसे ही शंखनाद और जयकारा से क्षेत्र गुंजन मान हो उठा। सड़क के दोनों किनारे समाज के महिला-पुरुष खड़े होकर पुष्प वर्षा करते रहे। पूज्य पंडित जीतू दाश महाराज पैदल चलते हुए जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रभु जगन्नाथ से आशीर्वाद लेकर मां भगवती मंदिर केरा के लिए रवाना हो गए।

केरा में भी महाराज का जोरदार स्वागत किया गया। मां भगवती मंदिर में माता टेकर क्षेत्र के सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की. इसके बाद केरा में ओड़िया समाज के बुद्धिजीवियों के साथ क्षेत्र के संबंध में वार्ता की और चक्रधरपुर लौट आए। चक्रधरपुर शहर के पोड़ाहाट स्टेडियम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का अंतिम दिन में पूज्य पंडित जीतू दाश महाराज का कथा सुनेंगे और भागवत कथा संपन्न होगा। इस मौके पर समाजसेवी सदानंद होता, सपन सारंगी रीना सारंगी, अंबुज दीक्षित, राजेश जेना, शिव मोहंती, सहदेव मोहंती समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




