3वीं इंटर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने उड़ीसा रवाना हुई पश्चिमी सिंहभूम की 21 सदस्यीय टीम

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

चक्रधरपुर। 12 अप्रैल को उड़िसा के बीजु पटनायक मल्टी पर्पस इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली 3वीं इंटर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम वाडो रियु स्पोर्ट्स कराटे स्कूल की 21 सदस्यीय टीम रवाना हो गई। रेनशी कमल पति ने कहा कि टीम की तैयारी अच्छी हुई है और मेडल जीतने की उम्मीद है।

3वीं इंटर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने उड़ीसा रवाना हुई पश्चिमी सिंहभूम की 21 सदस्यीय टीम

चक्रधरपुर। आगामी 12 अप्रैल को जापान शोतोकान कनिनजूकू कराटे डू एसोसिएशन उड़िसा के द्वारा जटनी खुर्दा के बीजु पटनायक मल्टी पर्पस इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली 3वीं इंटर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम वाडो रियु स्पोर्ट्स कराटे स्कूल की 21 सदस्यीय टीम शनिवार को रेनशी कमल पति के नेतृत्व में उड़ीसा के लिए रवाना हो गई। इस कराटे चैंपियनशिप में मेजबान उड़ीसा के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता में खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग एवं वेट कैटेगरी में अपना कौशल दिखाएंगे। रेनशी कमल पति ने बताया कि टीम की तैयारी काफी अच्छी हुई है और इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के साथ अधिक संख्या में मेडल जीतने की पूरी संभावना है।

उन्होंने बताया कि टीम में पांच लड़के, 14 लड़कियां तथा दो ऑफिशियल शामिल हैं, इस प्रकार कुल 21 सदस्यीय दल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।