Chakradharpur News: करम पर्व हमारी संस्कृति, एकता और सामाजिक पहचान का प्रतीक : जगत माझी
Chakradharpur News: 02--करम पर्व हमारी संस्कृति, एकता और सामाजिक पहचान का प्रतीक : जगत माझीकुंडुख सरना जागरण मंच मनोहरपुर-आनंदपुर प्रखंड के तत्वावधान में शुक्रवार को आनंद

Chakradharpur News: कुंडुख सरना जागरण मंच मनोहरपुर-आनंदपुर प्रखंड के तत्वावधान में शुक्रवार को आनंदपुर के डाक बंगला स्कूल मैदान में करम पूर्व संध्या महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनोहरपुर विधायक जगत माझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की विशेषताएँ
विभिन्न गांवों से पहुंची महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर करम पर्व की सांस्कृतिक छटा बिखेरी। विधायक ने कहा कि किसी भी समाज के विकास और मजबूती के लिए एकजुटता सबसे महत्वपूर्ण है। कुंडुख सरना समाज में यह एकजुटता और अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि करम पर्व केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज की परंपरा, संस्कृति, प्रकृति और सामूहिक जीवन मूल्यों को आगे बढ़ाने का पर्व है। विधायक ने कहा कि उन्हें कुंडुख सरना समाज की अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान रही है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज के सभी लोगों की जिम्मेदारी है।
छात्रों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों से आगे भी मेहनत जारी रखने तथा अपनी सफलता के माध्यम से समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की। करम पूर्व संध्या महोत्सव में गुड़गांव, बोड़ता, सतवमडी, कोलेडा, झारबेड़ा, खुदीपोस, बेड़ाकुंदेदा, पोटका विजाटोली, सिरका, प्रधानपल्ली, चिलीगादिरी सहित विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विधायक के सरना प्रार्थना सभा ओडिशा के अध्यक्ष मनीलाल केरकेट्टा, राजी पड़हा प्रार्थना सभा रांची के अध्यक्ष रवि तिग्गा, मनोहरपुर प्रखंड उप प्रमुख दीपक एक्का, बोदे खलखो, रोबी लकड़ा, बंधना उरांव, राम कच्छप, भीमसेन तिग्गा, किशोर खलखो, सुकरा तिर्की, सिलबीरयुस तिर्की, सोमरा लकड़ा, मनीष तिग्गा, अजय कच्छप, सुनील केरकेट्टा, संजीत कच्छप समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

