Chakradharpur News: जेएसएलपीएस कर्मियों ने मांगों से कराया अवगत

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

Chakradharpur News: सोनुवा प्रखंड के जेएसएलपीएस संघ की दीदियों ने कार्यों के लिए उचित मानदेय नहीं मिलने की चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रखंड एवं जेएसएलपीएस कार्यालय में पांच सूत्री मांगों के साथ ज्ञापन सौंपा, जिसमें संतोषजनक कार्रवाई की अपील की गई। पंचायत स्तर पर वे वर्षों से सरकारी और गैर-सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य कर रही हैं।

Chakradharpur News: जेएसएलपीएस कर्मियों ने मांगों से कराया अवगत

Chakradharpur News: सोनुवा। सोनुवा प्रखंड क्षेत्र के जेएसएलपीएस संघ की कैडर दीदियों ने गुरुवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड एवं जेएसएलपीएस कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कर्मियों ने वर्षों से सेवा देने के बावजूद उचित मानदेय न मिलने पर चिंता जताई और जल्द से जल्द संतोषजनक कार्रवाई की मांग की। कर्मियों का कहना है कि वे गांव और पंचायत स्तर पर कई वर्षों से पूरी निष्ठा के साथ सरकारी और गैर-सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतार रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके मानदेय में कोई सम्मानजनक बढ़ोतरी नहीं की गई है। मौके पर गुनामणि नायक, रीता प्रधान, तारामणि नायक, देवी प्रधान, बिमला गोप, सुष्मिता नायक, सुजीत महतो, राजेश्वरी नायक, इन्दुमती प्रधान, टुनी नायक, सुभाषिनी महतो, गीता महतो, भामा महतो ,भवानी महतो, उमा गोप, सहित विभिन्न पंचायतों के जेएसएलपीएस कैडर और संघ से जुड़ी दीदियां उपस्थित थीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: जेएसएलपीएस कर्मियों ने मांगों से कराया अवगत