लोकनाथ नगर दुर्गा मंदिर में शिवलिंग की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Mar 01, 2026 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

आनंदपुर। आनंदपुर प्रखंड के बेड़ातुलूंडा, चिरूमठा एवं रुंघीकोचा गांवों में नवनिर्मित तीन शिव मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र में भक्ति और उल्

लोकनाथ नगर दुर्गा मंदिर में शिवलिंग की हुई प्राण प्रतिष्ठा

आनंदपुर, संवाददाता। आनंदपुर प्रखंड के बेड़ातुलूंडा, चिरूमठा एवं रुंघीकोचा गांवों में नवनिर्मित तीन शिव मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया और विशाल धर्मसभा को संबोधित किया। धर्मसभा में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने कहा कि देवों के देव महादेव अपने भक्तों पर शीघ्र कृपा करते हैं। उन्होंने बताया कि शिव नाम का जप करने मात्र से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं। स्वामी जी ने मंदिर निर्माण को समाज के लिए शुभ संकेत बताते हुए कहा कि अब प्रत्येक श्रद्धालु को प्रतिदिन पूजा-अर्चना करनी चाहिए और बच्चों को भी धर्म, संस्कार एवं संस्कृति से जोड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम सभी सनातन धर्म के अनुयायी हैं और हमारे पूर्वजों द्वारा स्थापित परंपराएं ही हमारी पहचान हैं। ईश्वर ने मानव जीवन इसलिए दिया है ताकि हम सत्य, धर्म और आस्था के मार्ग पर चलें। माता-पिता, पूर्वजों, देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास रखते हुए सनातन परंपराओं का पालन करना ही सच्चा धर्म है। कार्यक्रम में देवीलाल सिंह, अजित बड़ाइक, कलिंदर नायक, पलटू नायक, राम प्रधान, रमा कुमारी, बालचंद देहरी, अरुण नायक, नूतन प्रधान, दुर्गी नायक एवं दसरू गोप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।