
ट्रेनों के ससमय परिचालन पर ध्यान दे रेलवे : सांसद
सिंहभूम के सांसद जोबा माझी ने चक्रधरपुर रेल मंडल में यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी पर सवाल उठाया है। उन्होंने जीएम और डीआरएम को पत्र लिखकर ट्रेनों का समय पर परिचालन सुनिश्चित करने की मांग की। सांसद ने छोटे स्टेशनों पर आरक्षण काउंटर बंद रहने की समस्या और ट्रेनों के नियमित संचालन की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
चक्रधरपुर, संवाददाता। सिंहभूम के सांसद जोबा माझी ने चक्रधरपुर रेल मंडल में चल रहे यात्री ट्रेनों के लेटलीतीफी और मालगाड़ियों के सरपट दौड़ाने पर सवाल उठाया है, वहीं कई जनहित योजनाओं को बिंदुवार ध्यानाकृष्ट कर जीएम और डीआरएम को पत्र लिखकर मंडल में ट्रेनों का परिचालन ससमय करने के लिए आवश्यक पहल करने की मांग की है। सांसद ने कहा है कि कोविड के बाद से सभी ट्रेनों के परिचालन में लेटलतीफी का कारण ट्रैक बदलने, नई लाइन स्थापित, एफओबी कार्य एवं लोको पायलटों की अनुपलब्धता के अलावा ट्रेनों को दुर्घटनाग्रस्त होने के बचाने के लिए मेगा ब्लॉक की विवशता को दर्शाता है।
उन्होंने चक्रधरपुर रेल मंडल पहुंचने के बाद ट्रेनों का टाटानगर पहुंचने में दो से तीन घंटे से अधिक समय लग रहा जिससे स्थानीय वासियों को बारंबार असंतुष्टता का शिकार होना पड़ रहा है। सांसद ने कहा है रेलवे का चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मुहैया कराने के पहले वह ट्रेनों को सही समय पर चलाएं। मंडल के सोनुवा, गोईलकेरा एवं मनोहरपुर जैसे छोटे स्टेशनों में रविवार एवं राष्ट्रीय अवकाश के दिन आरक्षण का काउंटर बंद रहता है एवं इसे रविवार और छुट्टियों के दिन भी निर्धारित समय तक सेवा सुनिश्चित करने की मांग की है। इन ट्रेनों के नियमित परिचालन की मांग की : चक्रधरपुर रेल मंडल से चलने वाली चक्रधरपुर राउरकेला चक्रधरपुर मेमू, चक्रधरपुर टाटानगर चक्रधरपुर मेमू के नियमित परिचालन पर जोर दिया है ताकि यहां के यात्री एवं छात्र-छात्राएं नियमित स्कूल या यात्रा कर सके। टाटा एर्नाकुलम टाटा, संबलेश्वरी, उत्कल, का सोनुवा और गोईलकेरा में ठहराव, टाटा इतवारी टाटा पैसेंजर का पौसेता, लोटापहाड़ में ठहराव की मांग की है। साथ ही इस्पात एक्सप्रेस को गोईलकेरा में, चक्र धरपुर, चाईबासा डांगोवापोसी मार्ग होकर चलने वाली राउरकेला से भुवनेश्वर इंटरसिटी एक्सप्रेस का पुनर्संचालन, चक्रधरपुर के पोर्टरखोली शिव मंदिर के पास से देवगांव तक जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण सहित 28 सूत्री मांगों को लेकर जीएम और डीआरएम को पत्र लिखा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




