बंदगांव में विकास योजना के चयन को लेकर झामुमो की बैठक

Apr 05, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

बंदगांव बाजार टांड़ में झामुमो पार्टी की बैठक जिप सदस्य जसफीन हमसाय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई भी उपस्थित थे। बैठक में बंदगांव पंचायत की समस्याओं जैसे सड़क, पेयजल, बिजली आदि को सूचीबद्ध किया गया। ग्रामीणों को अपनी समस्याएं बताने का अवसर दिया गया।

बंदगांव में विकास योजना के चयन को लेकर झामुमो की बैठक

बंदगांव, संवाददाता। बंदगांव बाजार टांड़ में झामुमो पार्टी की बैठक जिप सदस्य जसफीन हमसाय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई उपस्थित थे। बैठक में बंदगांव पंचायत के विभिन्न समस्याओं को सूचीबद्ध किया गया। जिसमें सड़क, नाली, सिंचाई नाली, पेयजल, पुल पुलिया ,बिजली, जल मीनार ,आंगनबाड़ी केंद समेत विभिन्न समस्याएं को लिखित रूप से ली गई। मौके पर जिप सदस्य जसफीन हमसाय ने कहा कि क्षेत्र की समस्या का निदान के लिए विधायक सुखराम उरांव के निर्देश से यहां बैठक की गई है। सभी ग्रामीण अपने गांव घर की समस्या को यहां रखें। जिससे उनका समाधान हो सके।

विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का निदान करने के उद्देश्य यहां बैठक रखी गई है। ग्रामीण अपने क्षेत्र की समस्या को रखें, जिससे प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से उन समस्याओं का समाधान विधायक सुखराम उरांव के सौजन्य से किया जाएगा। उन्होंने कहा बड़ी से बड़ी योजनाओं को भी आप लोग बताएं जिससे उन समस्या का समाधान हो सके। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य प्रेम मुंडरी, विवेक सिंह विकी, लखन हनी पूर्ति ,विष्णु मुंडू, किरण मुंडू, पुष्पा सांडी पूर्ति, बुद्धू मुंडू, लादू हासा, शंकर नायक, भीमसेन केराइ, विष्णु हेंब्रम समेत काफी संख्या में झामुमो नेता तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।