Chakradharpur News: चक्रधरपुर में झूलन यात्रा का शुभारंभ, राधा-गोविंद को झूले पर विराजमान कराया

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: चक्रधरपुर के श्री श्री राधा गोविंद मंदिर में रविवार शाम को झूलन यात्रा का शुभारंभ हुआ। राधा-गोविंद को विशेष श्रृंगार कर झूले पर विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं ने विशाल समूह में भगवान को झूला झुलाकर पूजा-अर्चना की। यह आयोजन 28 अगस्त तक चलेगा, जिसमें रक्षा बंधन उत्सव भी शामिल है।

Chakradharpur News: चक्रधरपुर में झूलन यात्रा का शुभारंभ, राधा-गोविंद को झूले पर विराजमान कराया

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र स्थित श्री श्री राधा गोविंद मंदिर में रविवार शाम झूलन यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राधा-गोविंद का विशेष श्रृंगार कर दोनों विग्रहों को मंदिर परिसर में सुसज्जित झूले पर विराजमान कराया गया। मंदिर के पुजारी संजीव रथ ने विधिवत पारंपरिक पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान को झूला झुलाकर पूजा-अर्चना की और झूलन उत्सव में हिस्सा लिया। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। आयोजकों के अनुसार झूलन यात्रा का आयोजन 28 अगस्त तक किया जाएगा। 28 अगस्त को मंदिर में रक्षा बंधन उत्सव भी मनाया जाएगा।

सोमवार शाम भी भगवान का भव्य झूलन उत्सव आयोजित किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: चक्रधरपुर में झूलन यात्रा का शुभारंभ, राधा-गोविंद को झूले पर विराजमान कराया