महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में झारखंड का परचम,पश्चिमी सिंहभूम की चित्रा साहा ने जीता रजत पदक

Jan 07, 2026 02:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

झारखंड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। चित्रा साहा ने महिला वर्ग की सीनियर बी कैटेगरी में द्वितीय स्थान हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया। यह पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के लिए गर्व का विषय है और पहली बार किसी महिला खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता है।

महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में झारखंड का परचम,पश्चिमी सिंहभूम की चित्रा साहा ने जीता रजत पदक

चक्रधरपुर। महाराष्ट्र में 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक युवा एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त संस्था योगानासना भारत तथा भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन की एसोसिएट सदस्यता प्राप्त संगठन के बैनर तले आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम ज़िले की चित्रा साहा ने महिला वर्ग की सीनियर बी कैटेगरी में द्वितीय स्थान (रजत पदक) प्राप्त कर ज़िले व राज्य का मान बढ़ाया। यह पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के लिए गर्व का विषय है। इस संबंध में जानकारी देते हुए वेस्ट सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव दीपक पासवान ने बताया कि यह पहला अवसर है जब महिला वर्ग में ज़िले की किसी खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किया है।

साथ ही झारखंड के खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस उल्लेखनीय सफलता पर वेस्ट सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पैट्रन विनोद भगेरिया, अध्यक्ष विकास रवि, उपाध्यक्ष विकास नंदी, कोषाध्यक्ष सौरव भगत, संयुक्त सचिव राजीव कुमार, मधु कुमारी पासवान, राहुल साहू, करण प्रजापति, अनामिका कुमारी एवं राम प्रवीण प्रजापति सहित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने चित्रा साहा को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिले व राज्य में इस उपलब्धि से योगासन खेल को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;