प्रखंड के संपूर्ण विकास के लिए गांव की समस्या जानना जरूरी : मुंडरी

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

बंदगांव प्रखंड के टेबो में झामुमो पार्टी की पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गई। झामुमो जिला उपाध्यक्ष प्रेम मुंडरी ने गांव की समस्याओं को जानने और विकास के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की पहचान पर जोर दिया। बैठक में 112 योजनाओं का चयन किया गया, जिन्हें विधायक को भेजा जाएगा।

प्रखंड के संपूर्ण विकास के लिए गांव की समस्या जानना जरूरी : मुंडरी

बंदगांव। पश्चिम सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड के टेबो में पंचायत स्तरीय झामुमो पार्टी की बैठक झामुमो जिला उपाध्यक्ष प्रेम मुंडरी की अध्यक्षता में हुई। मुंडरी ने कहा कि बंदगांव प्रखंड के संपूर्ण विकास के लिए गांव की समस्या जानना जरूरी है। उन्होंने कहा पंचायत स्तरीय बैठक कर गांव-गांव में पेयजल, सड़क, बिजली, पुल, पुलिया समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं को चिह्नित करने की जरूरत है। बैठक में सभी मानकी मुंडा एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में समस्या को चिन्हित किया गया। जिससे विकास कार्य करने में कोई परेशानी ना हो। उन्होंने कहा झामुमो पार्टी की कोशिश रही है की चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो।

पहले से ही यहां विकास किया जा रहा है। लेकिन कुछ-कुछ महत्वपूर्ण समस्याएं जानकारी के अभाव में छूट जा रही है। इसलिए पंचायतवार बैठक करना आवश्यक हो गया है। बैठक में 112 योजनाओं का चयन किया गया है जो की अच्छी पहल है। सभी योजनाओं कि सूची को विधायक सुखराम उरांव को भेजा जाएगा। जिससे यहां विकास हो सके। इस अवसर पर आलोक मुंडू, मंगरा ओड़िया, जेवियर हंस, पुष्पा सांडी पूर्ति, विवेक सिंह विक्की, लादू हासा, सोमा हासा,शंकर नायक ,मानीहंस मुंडा, मंगलदास हंस, सुलेमान हंस, मादो पूर्ति, मोरगा सोय, धर्म दास बांकिरा, अब्राहम हंस मुंडा, सोमा हुनी पूर्ति ,बोबास पूर्ति, मंगरा हंस,जोहन पूर्ति, प्रभु पूर्ति, मार्शल हपदगड़ा समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।