झामुमो की बैठक में बूथ स्तरीय कमेटी गठन करने पर हुआ मंथन

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

08--झामुमो की बैठक में बूथ स्तरीय कमेटी गठन करने पर हुआ मंथन मनोहरपुर स्थित वनविश्रामागार में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) मनोहरपुर प्रखंड कमेटी की ए

झामुमो की बैठक में बूथ स्तरीय कमेटी गठन करने पर हुआ मंथन

मनोहरपुर। मनोहरपुर स्थित वन विश्रामागार में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) मनोहरपुर प्रखंड कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रंजित यादव ने की, जबकि पर्यवेक्षक बंधना उरांव एवं सचिव किशोर कुमार खलखो समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारी तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही 2 जून को चाईबासा में आयोजित होने वाले पार्टी कार्यक्रम में अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर भी रणनीति बनाई गई। बैठक में विनोद सिंह, राजेश कुमार, सुरेश बेसरा, रीना देवी, सोमा सुरीन, नीलकंठ नाग, रानेश जोजो, अमर महतो, मुकेश रजक, कुंजों कुम्हार, अशोक तांती, जुगल किशोर लकड़ा, सूरज दास, करमा केरकेट्टा, अगस्तीन एक्का, नंदन गोप समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।