Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsJharkhand Launches Rice Procurement Scheme in Sonuwa 25 000 Quintals Target
धान खरीद केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन

धान खरीद केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन

संक्षेप:

सोनुवा प्रखंड के गोलमुंडा लैम्पस में धान अधिप्राप्ति योजना की शुरुआत हुई। विधायक जगत माझी ने उद्घाटन किया और बताया कि सोनुवा में 25 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य है। किसानों को उचित समर्थन मूल्य 2450 रुपये दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से बिचौलियों से बचने की सलाह दी और पारदर्शी खरीद प्रक्रिया की जानकारी दी।

Dec 17, 2025 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

सोनुवा,संवाददाता। सोनुवा प्रखंड के गोलमुंडा लैम्पस से मंगलवार से धान अधिप्राप्ति योजना का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक जगत माझी ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनीला खलखो उपस्थित रही। उन्होंने जानकारी दी कि सोनुवा प्रखंड में 25 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि इसके अलावा अन्य किसान भी धान बेचने को इच्छुक होंगे तो उनका भी धान क्रय किया जाएगा। बताया कि सोनुवा में 575 किसान पंजीकृत हैं। इसके अलावा अन्य किसानों को भी पंजीयन के लिए जागरूक करने के साथ फॉर्म का वितरण किया जा रहा है। बताया कि झारखंड सरकार किसानों से धान की खरीदारी करने के लिए सामान्य श्रेणी के धान के लिए समर्थन मूल्य 2450 रुपये प्रदान कर रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं विधायक जगत माझी ने कहा सरकार इस बार बहुत ही पारदर्शी तरीके से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में धान की खरीद कर रही है। साथ ही उचित समर्थन मूल्य भी दिया जा रहा है। विधायक ने किसानों से कहा बिचौलियों के झांसे में नहीं आकर लैंपस में ही धान बेचें। उद्घाटन के बाद विधायक ने खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, तौल मशीन, नमी मापक यंत्र, ई-पोश मशीन आदि संधारित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर बीडीओ सोमनाथ उरांव, सीओ अनुज टेटे, जिला परिषद सदस्य जगदीश नायक, प्रभारी कृषि पदाधिकारी आर्थ भंजन प्रधान, कल्याण पदाधिकारी सत्यनारायण मुंडा, लैंपस अध्यक्ष सुजाता गागराई, सचिव खगेश्वर महतो, मानकी अभय सोय, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, डॉक्टर महतो, सुभाष महतो समेत किसान उपस्थित रहे।