Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsJharkhand JMM Leader Raises Concerns Over Ration Distribution Issues in Sonuva
राशन नहीं मिलने की शिकायत

राशन नहीं मिलने की शिकायत

संक्षेप:

झामुमो नेता दीपक प्रधान ने सोनुवा प्रखंड कार्यालय में 182 राशन कार्डधारियों को दो महीने से राशन न मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि राशन डीलर दिनेश कुमार महतो को निलंबित किया गया है और नया डीलर मां तारणी महिला मंडल को राशन वितरण का आदेश दिया गया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने जल्द वितरण का आश्वासन दिया।

Feb 08, 2026 02:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

सोनुवा,संवाददाता। झामुमो नेता दीपक प्रधान ने शनिवार को सोनुवा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नाम पर मांग पत्र सौंप कर सोनापोस पंचायत के 182 कार्डधारियों को दो माह से राशन नहीं मिलने की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राशन डीलर दिनेश कुमार महतो को निलंबित किया गया है। नजदीकी राशन डीलर मां तारणी महिला मंडल सोनापोस को डीलर दिनेश कुमार महतो के 182 राशन कार्डधारियों का राशन वितरण करने का आदेश दिया गया है। लेकिन राशन कार्डधारियों को जनवरी एवं फरवरी माह का राशन वितरण नहीं किया गया है। मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने जल्द राशन वितरण कराने का आश्वासन दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें