नगर परिषद चुनाव में प्रत्याशियों के जीत हार के अंतर से अधिक रिजेक्ट हुए वोट
चक्रधपुर। करीब ढाई दशक के बाद झारखंड में बैलेट पेपर पर चुनाव हुआ। इस चुनाव में पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रत्याशियों के जीत-हार के अंतर से ज्यादा वोट

चक्रधपुर, संवाददाता। करीब ढाई दशक के बाद झारखंड में बैलेट पेपर पर चुनाव हुआ। इस चुनाव में पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रत्याशियों के जीत-हार के अंतर से ज्यादा वोट रिजेक्ट हुए। वहीं रिजेक्ट हुए वोट में मतदाताओं ने बैलेट पेपर पर स्टांप पैंड से चुनाव चिह्न पर स्टांपिंग (वोटिंग) करने के बजाय अंगुठा का निशान लगा दिया। वहीं कुछ बैलेट पेपर पर मोड़ने के दौरान स्याही लगने से रिजेक्ट हुए हैं तो कहीं मतदाताओं ने गलत जगह स्टांपिंग करने से रिजेक्ट हुए हैं जबकि अधिकांश वोट अंगुठा का निशाना लगाने से रिजेक्ट हुए हैं। चक्रधरपुर नगर पर्षद चुनाव में जीतने वाले झामुमो समर्थित प्रत्याशी सन्नी उरांव को 11,331 वोट मिले हैं जबकि दूसरे स्थान पर रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. विजय सिंह गागराई को 10,270 वोट मिले हैं।
इन दोनों प्रत्याशियों के जीत में वोट का अंतर 1061 है। वहीं चक्रधरपुर नगर पर्षद चुनाव में 1947 वोट रिजेक्ट हुए हैं। वहीं चाईबासा नगर पर्षद क्षेत्र में जीते हुए प्रत्याशी झामुमो समर्थित नितिन प्रकाश को 6978 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल को 6474 वोट मिले हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच जीत हार का अंतर 504 वोट का है। जबकि चाईबासा नगर पर्षद चुनाव में 1538 वोट रिजेक्ट हुए हैं। चक्रधरपुर नगर पर्षद चुनाव में 1947 वोट रिजेक्ट हुए हैं। कई ऐसे प्रत्याशी हैं जिन्हें रिजेक्ट वोट से भी कम वोट मिले हैं। जिसमें उत्तम कुमार बालमुचू 303 और विजय सिंह सुम्बरुई 327 वोट मिले हैं। वहीं चाईबासा नगर पर्षद चुनाव में 1538 वोट रिजेक्ट हुए हैं जबकि अनुप कुमार सुल्तानिया को 296, देवी शंकर दत्ता को 1308, नितेश कुमार दोदराजका को 160, राधा मोहन बनर्जी को 148, सलीम को 130 वोट मिले हैं। हालंकि सुनील प्रसाद साव को 1845 और फैयाज खान को 4393 वोट मिले हैं। वहीं चक्रधरपुर नगर पर्षद में अनुप्रिया सोय को 2036 वोट मिले हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


