Chakradharpur News: जयपुर गांव में नशा मुक्त अभियान को लेकर ग्रामीणों ने लिया संकल्प
Chakradharpur News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जयपुर गांव में रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में शराब और नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से गांव में शराब की भट्ठी खोलने पर रोक लगाने और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और परिवारों को नशे के नुकसान से बचाना है।
Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुरबुड़ा पंचायत अंतर्गत जयपुर गांव में रविवार को नशा मुक्त अभियान को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। गणमान्य नागरिक ताराकांत सिजुई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीण महिला समूह और अन्य ग्रामीणों ने नशे के दुष्प्रभावों पर विचार-विमर्श किया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में अब किसी भी कीमत पर शराब की भट्ठी खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही ग्रामीणों ने नशे से दूर रहने और गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य गांव में शराब के सेवन पर रोक लगाने के साथ सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और परिवारों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना है।इस
बैठक में लक्ष्मी सिजुई, शांति सिजुई, संजय सिजुई, चिमी सामाड, सुखलाल सिजुई, गोमेयनती सिजुई, सतीश कुमार सिजुई, सावन सिजुई, श्रीतिका कुई, मुन्नी बोदरा, अमीर सिजुई, सोमारी कुई, मुन्नी कुई, करन सामाड, सोपन सामाड, गंगाराम सामाड, नितु कुई, माकी कुई, पालो कुई, राजकुमारी सिजुई, सुक्रमानी कुई, रावन केराई, नितिमा कुई और श्रीसिह सिजुई समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

