जगत माझी 23 को करेंगे नामांकन करेंगे
Oct 20, 2024 12:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
चक्रधरपुर के मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी जगत माझी 23 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। जगत माझी दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने...

चक्रधरपुर। मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से बतौर झामुमो प्रत्याशी जगत माझी 23 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। जगत माझी के नामांकन में सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। पंप रोड स्थित आवास में दिवंगत पिता शहीद देवेंद्र माझी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद समर्थकों के साथ जगत माझी चाईबासा के लिए रवाना होंगे। यहां तांबो चौक से पैदल यात्रा करते हुए समाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय पहुंच नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। नामांकन में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी भी शामिल रहेंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


