अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर योगा सत्र का आयोजन तीन को
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर रेलवे मंडल द्वारा 3 मार्च को महिला कर्मचारियों के लिए योगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें योग विशेषज्ञ महिला कर्मियों को तनाव कम करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए योग सिखाएंगे। कार्यक्रम में डीआरएम तरुण हुरिया और अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे।

चक्रधरपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर चक्रधरपुर रेलवे मंडल कार्मिक विभाग की ओर से स्थानीय महात्मा गांधी सभागार में 3 मार्च को महिला कर्मचारियों के लिए योगा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में चक्रधरपुर रेल मंडल में कार्यरत महिला कर्मी शामिल होंगी। मौजूदा हालात में बढ़ते तनाव को कम करने एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने के लिए विशेषज्ञ योग शिक्षकों के द्वारा योग के गुर सिखाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रुप में चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी समेत तमाम विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। इसके साथ ही दक्षिण पूर्व रेलवे कार्मिक विभाग की महिलाएं, दक्षिण पूर्व रेलवे मंडल महिला कल्याण संघ, स्काउट्स एंड गाइड, आरपीएफ समेत तमाम विभागों की महिला कर्मी योगाभ्यास सत्र में भाग लेंगीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



