स्टोर विभाग ने एस एंड टी से 3 विकेट से मैच जीता, सेरसा अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता
By Newswrap
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुररेलवे सेरसा स्टेडियम में आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में स्टोर विभाग ने एस एंड टी विभाग को 3 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एस एंड टी ने 66 रन बनाए, जबकि स्टोर विभाग ने 67 रन...
रेलवे सेरसा स्टेडियम में खेले जा रहे अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार के पहले मैच में स्टोर विभाग ने एस एंड टी विभाग को 3 विकेट से हराकर मैच जीत लिया है। आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एस एंड टी विभाग ने 11.2 ओवर में 66 बनाकर पूरी टीम के खिलाड़ी आउट हो गए। इसके जवाब में स्टोर विभाग ने 11.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 67 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। स्टोर विभाग की और से सुधांशु ने सर्वाधिक 19 रन बनाया। उन्होंने 15 बाल में 3 चौकों की मदद से 19 रन बनाया। इस प्रकार स्टोर विभाग ने यह मैच 3 विकेट से जीत लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


