सारंडा में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। कोलबंगा और पोड़ोंगा जंक्शन के बीच गोलीबारी जारी है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मुठभेड़ खत्म होने पर नुकसान या गिरफ्तारी की जानकारी मिलेगी।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि इलाके में दोनों ओर से लगातार गोलीबारी हो रही है।मिली जानकारी के अनुसार जराइकेला थाना क्षेत्र के कोलबंगा और पोड़ोंगा जंक्शन के बीच सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और नक्सलियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की जा रही है।सफिलहाल मुठभेड़ जारी होने की खबर है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। मुठभेड़ खत्म होने के बाद ही नुकसान या गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी सामने आने की संभावना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


