Chakradharpur News: कोल्हान नितिर तुरतुंग चक्रधरपुर में ब्रह्माकुमारीज द्वारा विशेष सत्र का आयोजन, नशा मुक्ति और मेडिटेशन के दिए गए गुर

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: चक्रधरपुर में एक विशेष प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को ध्यान और मानसिक शांति का अभ्यास कराया गया। ब्रह्माकुमारीज के पदाधिकारियों ने नशामुक्ति के महत्व और इसके विभिन्न प्रकारों के बारे में बताया। अंत में विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में 165 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

कोल्हान नितिर तुरतुंग चक्रधरपुर में ब्रह्माकुमारीज द्वारा विशेष सत्र का आयोजन, नशा मुक्ति और मेडिटेशन के दिए गए गुर
कोल्हान नितिर तुरतुंग चक्रधरपुर में ब्रह्माकुमारीज द्वारा विशेष सत्र का आयोजन, नशा मुक्ति और मेडिटेशन के दिए गए गुर

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। कोल्हान नितिर तुरतुंग के चक्रधरपुर केंद्र में मंगलवार को विशेष प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों का स्वागत संस्थान के संरक्षक माझी राम जामुदा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। माउंट आबू से बीके हितेश, बेगूसराय से बीके रंजीत तथा जमशेदपुर से बीके पूनम और बीके पायल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। ब्रह्माकुमारीज प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को ध्यान का अभ्यास कराते हुए एकाग्रता, आत्मविश्वास और मानसिक शांति बढ़ाने के उपाय बताए। सत्र में नशामुक्ति पर विशेष जोर देते हुए कहा गया कि शराब और ड्रग्स के अलावा मोबाइल का अत्यधिक इस्तेमाल, किसी वस्तु की लत तथा अत्यधिक भावनात्मक लगाव भी नशे का रूप है।

अंत में विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। संस्थान को सामाजिक जागरूकता में योगदान के लिए ‘नेशनल पब्लिक अवेयरनेस मूवमेंट’ का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में करीब 165 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: कोल्हान नितिर तुरतुंग चक्रधरपुर में ब्रह्माकुमारीज द्वारा विशेष सत्र का आयोजन, नशा मुक्ति और मेडिटेशन के दिए गए गुर