Inspection of Jawaharlal Nehru College by Kolhan University Registrar Dr P Sioal कुलसचिव ने जवाहर लाल नेहरू कॉलेज का किया निरीक्षण, Chakradharpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsInspection of Jawaharlal Nehru College by Kolhan University Registrar Dr P Sioal

कुलसचिव ने जवाहर लाल नेहरू कॉलेज का किया निरीक्षण

चक्रधरपुर में कोल्हान विश्वविद्यालय के रजिस्टार डॉक्टर पी सिओल ने जवाहर लाल नेहरू कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज की आधारभूत संरचना, शौचालय, पानी, पुस्तकालय और कंप्यूटर व्यवस्था की जांच की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरFri, 12 Sep 2025 03:21 PM
share Share
Follow Us on
कुलसचिव ने जवाहर लाल नेहरू कॉलेज का किया निरीक्षण

चक्रधरपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय के रजिस्टार डॉक्टर पी सिओल ने शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य डॉ श्रीनिवास कुमार के साथ बैठक कर कई विषयों को लेकर विचार-विमर्श किया। मौके पर उन्होंने कॉलेज के आधारभूत संरचना सहित सभी अहर्ताओं की बिंदुवार को जांच की व जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कॉलेज परिसर में शौचालय, पानी, पुस्तकालय व कंप्यूटर व्यवस्था देखी। रेवजिस्टर ने कॉलेज में सृजित पदों के अनुसार कार्यरत शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों की स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने ने बताया कि विभागीय निर्देश पर कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू कॉलेज का निरीक्षण किया गया जहां निर्धारित मापदंड के आलोक में आधारभूत संरचना व अन्य स्थिति की जानकारी देखी गई।

जिसे कुलपति के समक्ष प्रेषित की जायेगी। वहीं उन्होंने मौके पर उन्होंने कॉलेज में चल रहे यूजी फाइनल सेमेस्टर फॉर की निरीक्षण किया। एवं परीक्षा कदाचार मुक्त करने का निर्देश दिया। मौके पर प्रो मो. नजरुल इस्लाम, प्रो आदित्य कुमा, प्रधान लिपिक पंकज कुमार प्रधान आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।