ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरग्रामीणों को अधिकार व कानून की दी जानकारी

ग्रामीणों को अधिकार व कानून की दी जानकारी

अधिकार व कानून को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चक्रधरपुर की...

ग्रामीणों को अधिकार व कानून की दी जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरSun, 19 Sep 2021 05:01 PM
ऐप पर पढ़ें

अधिकार व कानून को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चक्रधरपुर की केनके पंचायत के बाघमारा गांव में बैठक का आयोजन किया गया। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आयोजित इस बैठक में मौजूद पीएलवी श्वेता रवानी, राजशेखर रवानी व कमला महतो ने ग्रामीणों को कानून व अधिकार से संबंधित कई जानकारियां दी। जहां बताया गया कि बाल विवाह व बाल श्रम अपराध है। अगर ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह किया जाता है तो इसकी जानकारी प्रखंड कार्यालय स्थित परमार्श केन्द्र में दें। साथ ही अगर किसी व्यक्ति को कानून से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी लेने हो तो नि:शुल्क परामर्श ले सकते हैं। इस मौके पर गांव के महिला-पुरूष मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें