एप से टिकट बुकिंग कराने पर 3 प्रतिशत की छूट
चक्रधरपुर, संवाददाता। रेल यात्री अब रेलआन एप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुकिंग पर 3 प्रतिशत डिस्काउंट ले सकते हैं। यह सुविधा 14 जनवरी से 14 जुलाई तक उपलब्ध होगी। सभी डिजिटल भुगतान तरीकों पर लागू है। कैश बैक सुविधा आर वॉलेट के माध्यम से जारी रहेगी। समीक्षा के बाद इस सुविधा का विस्तार किया जा सकता है।

चक्रधरपुर,संवाददाता। रेल यात्री अब भारतीय रेलवे के निजी एप रेलआन से अनारक्षित टिकट बुकिंग कराकर 3 प्रतिशत डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। यह सुविधा रेलवे बोर्ड ने 14 जनवरी से 14 जुलाई तक देने की घोषणा की है। रेलवे ने यह सुविधा यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड जैसे सभी डिजिटल भुगतान तरीकों पर लागू किया है। आर वॉलेट के माध्यम से टिकट बुकिंग कराने पर 3 प्रतिशत का कैश बैक की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगा। जिससे यात्री कैश लैस बुकिंग को बढ़ावा दे सकते हैं। मई माह के बाद इस सुविधा की समीक्षा के बाद प्रस्तावित सुविधा के विस्तार पर विचार किया जाएगा।
आगे इस एप्लीकेशन में बदलाव भी किए जाने की बात कही गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


