
आनारा में रुकेगी बक्सर टाटा बक्सर एक्सप्रेस
चक्रधरपुर। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के 18 महत्वपूर्ण ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों में ठहराव देने की घोषणा की है। इनमें कई ट्रेनें चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरेंगी, जैसे टाटानगर बक्सर एक्सप्रेस और तेजस राजधानी एक्सप्रेस। यह पहल यात्रियों की सहुलियत के लिए की गई है।
चक्रधरपुर। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 18 महत्वपूर्ण ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों में प्रायोगिक ठहराव देने की घोषणा की है जिसमें कई ट्रेनें चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्र धरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेन नंबर 18183 टाटानगर बक्सर एक्सप्रेस 10 फरवरी से अनारा (10.09प./10.10 छू. ) रुकेगी। ट्रेन नंबर 18184 बक्सर टाटानगर एक्सप्रेस 10 फरवरी से (14.37/14.38) रुकेगी। ट्रेन नंबर 28181 टाटानगर कटिहार एक्सप्रेस 11 फरवरी से चयचंडी पहाड़ स्टेशन में(23.48/23.50) रुके गी। ट्रेन नंबर 28182 कटिहार टाटानगर एक्सप्रेस 10 फरवरी से(02.48/02.50) जयचंडी पहाड़ में रुकेगी।ट्रेन
नंबर 20817 भुवनेश्वर -नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस 14 फरवरी से पुरुलिया में (17. 13/17.14) रुकेगी। ट्रेन नंबर 20818 नई दिल्ली भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस 15 फरवरी से पुरुलिया में (08.38/08.40) रुकेगी। इसके अलावा बोर्ड ने दीघा आसनसोल दीघा एक्सप्रेस का 15 फरवरी से चंद्रकोना रोड में रांची गोडा रांची एक्सप्रेस 14 और 12 फरवरी से झालदा स्टेशन सहित कुल 18 महात्वपूर्ण ट्रेनों का दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्टेशनों में ठहराव दिया गया है। रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यात्रियों के सहुलियत के लिए इस पहल की सराहना की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




