Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsInauguration of Five Durga Puja Pandals in Manoharpur by MP and MLA
मनोहरपुर में पांच पूजा पंडालों का सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन

मनोहरपुर में पांच पूजा पंडालों का सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन

संक्षेप:

सोमवार को मनोहरपुर प्रखंड के पांच दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया। पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा अर्चना में शामिल हुए। इस अवसर पर कई श्रद्धालु और...

Sep 29, 2025 03:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

मनोहरपुर।सोमवार को मनोहरपुर प्रखंड के पांच दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन हुआ। सिंहभूम की सांसद जोबा माझी एवं मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने संयुक्त रूप से हाजरा कंपनी प्रांगण स्थित श्री श्री देवी पूजा कमेटी मनोहरपुर, संत नरसिंह आश्रम नव दुर्गा पूजा समिति, मनोहरपुर साइडिंग दुर्गा पूजा समिति, मनोहरपुर लाइन पार दुर्गा पूजा कमेटी एवं रेलवे दुर्गा पूजा पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद और विधायक ने पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा के दर्शन की एवं पूजा अर्चना में शामिल हुए। पंडाल उद्घाटन के लिए पहुंचे सांसद और विधायक का ढोलबाजे के साथ स्वागत किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव, मुखिया पूजा कुजूर, बसंत हरलालका, अश्विनी बघेल, मानुएल बेक, बहादुर मुर्मू, बंधना उरांव, राज यादव, प्रकाश साह, अरविंद गुप्ता, राजेश हरलालका, विक्रम सिंह, निखिल साह, राधेश सिंह, चंचल रवानी, बिनोद सिंह, सूरज गुप्ता, दुर्योधन महांति समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।