ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरविवाद में पति ने चाकू से गोद की पत्नी की हत्या, खुद को किया जख्मी

विवाद में पति ने चाकू से गोद की पत्नी की हत्या, खुद को किया जख्मी

चाईबासा। संवाददाता घरेलू विवाद में पति ने चाकू से गोदकर पत्नी को मौत की नंद

विवाद में पति ने चाकू से गोद की पत्नी की हत्या, खुद को किया जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरSat, 29 May 2021 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

चाईबासा। संवाददाता

घरेलू विवाद में पति ने चाकू से गोदकर पत्नी को मौत की नंद सुला दी और खुद के पेट में चाकू मारकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना झींकपानी के नावागांव की है। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस जख्मी पति डोगराई हेस्सा को सदल अस्पताल ले गयी, जहां से पुलबेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम रेफर कर दिया गया।

सूचना के अनुसार गुरुवार देर रात 55 वर्षीया सुखमती हेस्सा का 65 वर्षीय पति डोगराई हेस्सा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जख्मी डोगराई हेस्सा के पुलिस को दिये बयान में कहा गया कि दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि पत्नी सुखमती ने टांगी से पहले पति पर प्रहार कर दिया। पति ने गुस्से में पास में रखे चाकू से पत्नी के पेट को गोद डाला, जिससे पत्नी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

इसके बाद पति डासेगराई हेस्सा ने उसी चाकू से अपने पेट में वारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया। शक्रवार अहले सुबह घटना की सूचना पाकर पहुंची झींकपानी पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने जख्मी डोगराई हेस्सा को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया। मृतका सुखमती हेस्सा के शव का पोस्टमाटर्म कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें