Chakradharpur News: पुलिस ने जब्त किया अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर का ट्रॉली

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: सोनुवा पुलिस ने एनएच 320डी पर अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर की ट्रॉली को जब्त किया है। ट्रैक्टर का इंजन गायब था। पुलिस ने इसे सोनुवा थाना में रख लिया है और जिला खनन विभाग को सूचित कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। अवैध बालू परिवहन की शिकायतें बढ़ रही हैं।

पुलिस ने जब्त किया अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर का ट्रॉली
पुलिस ने जब्त किया अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर का ट्रॉली

Chakradharpur News: सोनुवा। सोनुवा पुलिस ने शनिवार सुबह एनएच 320डी के सोनुवा-चक्रधरपुर मुख्य सड़क के बेगुना के पास सड़क पर खड़े अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर के ट्रॉली को जब्त किया है। जबकि, ट्रैक्टर का इंजन गायब था। पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर के टॉली को सोनुवा थाना में रखा है। जिसकी सूचना जिला खनन विभाग को देते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। ज्ञात हो कि एनजीटी लागू होने व पुलिस की छापेमारी के बावजूद प्रतिदिन दर्जनों अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली गुदड़ी व गोइलकेरा में स्थित कारो नदी के अवैध बालू घाटों से बालू लेकर चक्रधरपुर व कराईकेला क्षेत्र में परिवहन करते है।

मामले को लेकर आशंका है कि अवैध बालू परिवहन करते समय पुलिस छापेमारी के डर से ड्राइवर ट्रैक्टर का ट्रॉली छोड़ इंजन लेकर भाग गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: पुलिस ने जब्त किया अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर का ट्रॉली