सारंडा में आईईडी विस्फोट के बाद मिसिर बेसरा दस्ते से मुठभेड़, सहायक कमांडेंट और जवान घायल

Mar 02, 2026 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

मनोहरपुर, आनंदपुर/गुवा । पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगल में रविवार सुबह आईईडी विस्फोट के बाद मिसिर बेसरा दस्ते से मुठभेड़ हो गयी। विस्फोट में कोबरा के

सारंडा में आईईडी विस्फोट के बाद मिसिर बेसरा दस्ते से मुठभेड़, सहायक कमांडेंट और जवान घायल

मनोहरपुर, आनंदपुर/गुवा, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगल में रविवार सुबह आईईडी विस्फोट के बाद मिसिर बेसरा दस्ते से मुठभेड़ हो गयी। विस्फोट में कोबरा के सहायक कमांडेंट अजय मल्लिक और गोली लगने से हेड कांस्टेबल विक्रम यादव घायल हो गए। दोनों को तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। जवाबी कार्रवाई में कई नक्सलियों के भी घायल होने की खबर है। जराईकेला व चिरिया ओपी थाना क्षेत्र की सीमा पर हुई घटना के बाद जवानों ने जंगल की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। एसपी ने भी मुठभेड़ और आईईडी विस्फोट की पुष्टि की है।

नक्सली ठिकाने पर पहुंचने से पहले आईईडी विस्फोट : खबर है कि सारंडा के छोटानागरा, जराईकेला और चिरिया ओपी के सीमावर्ती क्षेत्र मारंगापोंगा और टिमरा में 1 करोड़ के इनामी नक्सली नेता मिसिर बेसरा (भाकपा माओवादी पॉलित ब्यूरो सदस्य) दस्ते के होने की सूचना थी। इसके बाद चाईबासा पुलिस और कोबरा 209 बटालियन के जवानों ने इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी। जवान रविवार सुबह 5 बजे नक्सलियों के कैंप तक पहुंचते कि पास में प्लांट किये गये आईईडी बम की चपेट में आ गये। कोबरा 209 बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मल्लिक घायल हो गए। उनका बायां पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सुबह करीब 9 बजे उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया। सूचना है अजय मल्लिक को वहां से दिल्ली ले जाया गया है। मुठभेड़ में दो जवान घायल, एक को लगी है गोली : आईईडी विस्फोट के बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें कोबरा का हेड कांस्टेबल विक्रम यादव पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, एक और जवान संजीव को मामूली चोट आयी। घायल जवानों को रेस्क्यू कर करीब 2.15 बजे एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।