ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरआंदोलनकारियों को मिले पहचान व सम्मान : भुवनेश्वर

आंदोलनकारियों को मिले पहचान व सम्मान : भुवनेश्वर

झारखंड आंदोलनकारी स्व. सुला पूर्ति की पुण्यतिथि मंगलवार को मनायी गई। इस मौके पर गोइलकेरा हाट मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां गोइलकेरा हाट मैदान में स्व़ सुला पूर्ति के स्मारक स्थल...

आंदोलनकारियों को मिले पहचान व सम्मान : भुवनेश्वर
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरWed, 30 May 2018 03:18 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड आंदोलनकारी स्व. सुला पूर्ति की पुण्यतिथि मंगलवार को मनायी गई। इस मौके पर गोइलकेरा हाट मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां गोइलकेरा हाट मैदान में स्व़ सुला पूर्ति के स्मारक स्थल पर झामुमो के अलावा झारखंड आंदोलकारी मंच के नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को अब तक पहचान व सम्मान नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण त्याग और बलिदान देने वाले कई झारखंड आंदोलनकारी नेता गुमनामी में खो गए हैं। इस मौके पर झामुमो जिला सचिव सोना देवगम, केन्द्रीय सदस्य अकबर खान, दीपक प्रधान, चमरू जामुदा, श्याम गागराई, मंगल सांडिल, अघना कंडुलना, मनसुख हांसदा, दामु अंगरिया, सोमबारी बहान्दा, सावन सांडिल, सुशील सामड, राजू पूर्ति आदि उपस्थित थे। वहीं झारखंड आंदोलनकारी मंच के नेता सुखदेव हेम्ब्रम, बिरसा मुंडा, गोइलकेरा के जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण मेलगांडी आदि नेताओं ने भी स्व़ सुला पूर्ति के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर स्व़ सुला पुरती की पत्नी रतनी पूर्ति, मरियम चेरोवा, साउ बोदरा, जुरेन्द्र कुंकल, मंगल सामड समेत अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें