आपसी विवाद में पति ने पत्नी की हत्या की , शव कंधे उठाकर चक्रधरपुर रेलवे प्लेटफार्म में छोड़ा

आपसी विवाद में पति ने पत्नी की हत्या की , शव कंधे उठाकर चक्रधरपुर रेलवे प्लेटफार्म में छोड़ा

संक्षेप:

चक्रधरपुर में एक पति ने पत्नी ज्योति मोदी की बुरी तरह पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। पति अजय ने शव को रेलवे प्लेटफार्म पर रखकर फरार हो गया। जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है, लेकिन स्थानीय...

Oct 11, 2025 02:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

चक्रधरपुर । आपसी विवाद में पति ने पत्नी की जमकर पिटाई की और मर जाने पर शव को कंधा में उठाकर रेलवे पार्सल ऑफिस होकर रेलवे प्लेटफार्म में रखकर फरार हो गया है। मृतक के शव को जीआरपी ने अपने कब्जे ले लिया है । चूंकि मारपीट स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र के अधिकृत क्षेत्र में होने के कारण जीआरपी ने मामला लोकल थाना में दर्ज करने के लिए कहा लेकिन स्थानीय पुलिस ने मामला रेलवे स्टेशन का होने का बताकर उन्होंने इससे अपना पल्ला झाड़ लिया है। सीमा विवाद को लेकर मामला दर्ज नहीं होने के कारण शव अभी जीआरपी थाना पास पड़ा हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह घटना शुक्रवार रात की है। चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के पीछे टाट लगाकर जीवन यापन करने वाले अजय लोहार और और पत्नी ज्योति मोदी (30 वर्ष) के बीच किसी बात को लेकर शाम से ही झगड़ा चल रहा था और अजय ने उसकी जम कर पिटाई की। नशे में धूत अजय ने रात को पत्नी ज्योति की इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गया। अजय ने पत्नी का शव को कंधा में उठाकर रात लगभग आठ बजे रेलवे पार्सल कार्यालय होकर प्लेटफार्म नम्बर 1 में लाकर रखा दिया और मौके से फरार हो गया। इस बात की जानकारी जीआरपी को मिलने के बाद जी मआरपी ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया। लेकिन सीमा विवाद को लेकर दोपहर तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। बताया जाता है मृतक चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के गैंगखोली अंचल में एक कमरा भी है जहां ज्योति अक्सर जाया करती है वहीं अजय घरों में शौचालय इत्यादि की साफ सफाई एवं शव आदि उठाने का काम करता है। दोनों के दो छोटे छोटे बच्चे भी है।