पोड़ाहाट अनुमंडल में कल मनाया जाएगा रंगों का त्योहार होली
चक्रधरपुर। रंगों का त्योहार पोड़ाहाट अनुमंडल में चार मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा, म

चक्रधरपुर,संवाददाता। रंगों का त्योहार पोड़ाहाट अनुमंडल में चार मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा, मनोहरपुर, आनंदपुर, बंदगांव प्रखंड में लोगों ने पूरी तैयारियां की है। होली को लेकर चक्रधरपुर समेत पोड़ाहाट अनुमंडल के बाजारों में लोगों ने जमकर रंग-गुलाल, पिचकारी समेत विभिन्न सामानों की खरीदारी की। सोमवार की देर रात्रि होलिका दहन किया जाएगा। वहीं 3 मार्च को चंद्रगहण लगने के कारण होली का त्योहार नहीं मनाया जाएगा। होली 4 मार्च को पूरे अनुमंडल क्षेत्र में मनाया जाएगा। होली को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी और दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। लोगों से थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने अपील की है कि लोग सुरक्षित होते हुए हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाएं। जबरन किसी पर रंग या गुलाल न डालें। बच्चों पर विशेष ध्यान देने को कहा। होली को लेकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी खुली रहेगी। ज्यादा दिक्कत या परेशानी होने पर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अंशुमन शर्मा का मोबाइल नम्बर 9431586777 या 9110947920 पर फोन करें। -चक्रधरपुर थाना में अग्निशाम सेवा उपलब्ध हैं। इमरजेंसी होने पर लाग 100 नम्बर पर डायल करें अन्यथा चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार का मोबाइल नम्बर 9204256565 पर फोन कर सकते हैं। -शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारी और दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इमरजेंसी में लोग 100 नंबर या थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर पर सूचना दे सकते हैं। -होली पर लोगों को सुरक्षित ढंग से एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाएं। हुड़दंग से बचें और दूसरों को भी जबरन रंग-गुलाल न लगाएं। साथ ही नशापान का सेवन न करें। नशापान सेवन करने से ही हुड़दंग की संभावना बनी रहती है। रंग खेलने के दौरान प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें। रंग खेलने से पूर्व त्वचा और बाल में नारियल या सरसों का तेल अच्छी तरह से लगाएं। पूरी बांह का कपड़ा पहनें, धूप से बचाव, नखों की सुरक्षा, आंखों की रक्षा, बहुत अधिक भांग या नशीली चीजों के सेवन से बचें और पानी पर्याप्त मात्रा में सेवन करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



