हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर

Feb 25, 2026 02:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

मनोहरपुर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें डीएसपी जयदीप लकड़ा ने होली को सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने पर जोर दिया। उन्होंने नशे में बाइक चलाने वालों पर नजर रखने और अवैध नशे की बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात की।

हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर

मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर थाना परिसर में मंगलवार को होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी जयदीप लकड़ा ने की। बैठक में मुख्य रूप से आगामी होली को धूमधाम से मनाने व आपसी सौहार्द के साथ मनाने को लेकर चर्चा की गई। डीएसपी जयदीप लकड़ा ने कहा होली आपसी मिलन व भाईचारे का पर्व है, इसलिए इसे मिल-जुलकर मनाएं। सभी की जाम्मेदारी है की पर्व के दौरान दूसरे किसी को परेशानी न पहुंचे। वहीं होली के दौरान नशे में व तेज रफ़्तार में बाइक चलाने वाले हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखने की बात कही। साथ ही कहा अवैध नशा करने व बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर मौजूद सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। मौके पर सीओ प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का, एसआई मयंक प्रसाद, एसआई लालू प्रसाद यादव, पंसस खुशबू गुप्ता, कैलाश गुप्ता, अजय साह, पंचदेव चौधरी आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।