Chakradharpur News: ऐतिहासिक आदि दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, टूला पति बने अध्यक्ष
Chakradharpur News: चक्रधरपुर में पुरानाबस्ती स्थित गुंडिचा मंदिर परिसर में ऐतिहासिक आदि दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें टूला पति को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पुरानाबस्ती स्थित गुंडिचा मंदिर परिसर के सभागार में रविवार देर शाम ऐतिहासिक आदि दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2025 का आय-व्यय प्रस्तुत करने के बाद पुरानी समिति को भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। टूला पति को अध्यक्ष चुना गया, जबकि जय प्रकाश दास, अजीत सारंगी, बंटी मंडल और देवेन मंडल उपाध्यक्ष बनाए गए। वर्ष 1984 से लगातार सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी को फिर सचिव मनोनीत किया गया। पवित्र मोहन मंडल कोषाध्यक्ष तथा स्वपन कुमार मिस्त्री, लोबो मंडल, अश्विनी दास और रवि मंडल सह सचिव बनाए गए।
बैठक में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों पर चर्चा हुई। अष्टमी और नवमी को उत्कल संस्कृति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।


