हिंदू नव वर्ष शोभा यात्रा तैयारियों को लेकर हुई बैठक
चक्रधरपुर में हिंदू नववर्ष पर भव्य शोभा यात्रा की तैयारियों के लिए हिंदू जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। यात्रा 19 मार्च को पोटका शिव मंदिर से प्रारंभ होगी। समितियों का गठन किया गया और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। सभी ने घरों में भगवा ध्वज लगाने और दीपक जलाने का आह्वान किया।
चक्रधरपुर। हिंदू नववर्ष पर आयोजित होने वाली भव्य हिंदू नव वर्ष शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर हिंदू जागरण मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा को सफल एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों की कमिटी का गठन किया गया तथा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष शोभा यात्रा 19 मार्च को पोटका शिव मंदिर से शुभारंभ होगा,जबकि समापन सोनुवा बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के पास किया जाएगा। वहीं शोभा यात्रा सफल बनाने के लिए समित का गठन किया गया जिसमें नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष सन्नी उरांव, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक षाड़ंगी, डॉ विजय सिंह गागराई,सुरेश साव,राजू प्रसाद कसेरा, मालती गिलुवा, विमला प्रसाद और गोरखनाथ बोदरा को शामिल किया गया।
वहीं व्यवस्थापक समिति में अनूप दुबे, डिक्की राव, बंटी मिश्रा, निक्कू सिंह, सपन मिस्त्री, सुमित तांती, राम प्रकाश, चंदन सोनकर, गोनू जायसवाल, सोनी विश्वकर्मा, राकेश श्रीवास्तव, रिक्की छावड़ा, सागर पासवान, तुला पति, परमेंद्र चौहान, टिंकू राव, संजय पासवान, विजय साव, गौतम रवानी और विवेक बर्मन समेत अन्य को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान सभी ने कहा हिंदू नव वर्ष के दिन अपने-अपने घरों में भगवा ध्वज लगाने और रात्रि में दीपक जलाने का आह्वान किया गया। इस वर्ष शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां भी शामिल की जाएंगी। यात्रा में शामिल लोगों के लिए शोभा यात्रा मार्ग में जगह-जगह पानी और शरबत की व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से भारत माता की आरती की। इस मौके पर पवन शंकर पांडेय, रवि बांकिरा, सूरज महतो, चंदन विश्वकर्मा, दिनेश केडिया, कुंज बिहारी मिश्रा, मदन विश्वकर्मा, अमित कसेरा, राहुल गुप्ता, कबीर पांडेय, सुमित, संजय उरांव, श्रवण ठाकुर, रोहित गुप्ता, देवेंद्र मंडल, राजेश गुप्ता, अभय ठाकुर, कालिया प्रधान, सूरज यादव, पवन ठाकुर, जोगी प्रसाद, रूपलाल विश्वकर्मा, विकास शर्मा, सोमनाथ पोद्दार, सोनू विश्वास और उदय साव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


