ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरविश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेने उत्तर अफ्रीका के लिए रवाना हुआ उत्कर्ष

विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेने उत्तर अफ्रीका के लिए रवाना हुआ उत्कर्ष

उत्तर अफ्रीका के ट्यूनीशिया में होने वाले 17वें विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खेलने के लिए चक्रधरपुर केंद्रीय विद्यालय का छात्र ताईक्वांडो खिलाड़ी उत्कर्ष कुमार गुरुवार को शहर से रांची के लिए रवाना...

विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेने उत्तर अफ्रीका के लिए रवाना हुआ उत्कर्ष
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरFri, 06 Apr 2018 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर अफ्रीका के ट्यूनीशिया में होने वाले 17वें विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खेलने के लिए चक्रधरपुर केंद्रीय विद्यालय का छात्र ताईक्वांडो खिलाड़ी उत्कर्ष कुमार गुरुवार को शहर से रांची के लिए रवाना हुआ।

रांची से मुंबई पहुंचने पर वहां से उत्तर अफ्रीका जाएगा। उत्कर्ष के रवाना होने से पूर्व उसके दंदासाई स्थित घर पहुंचकर चक्रधरपुर के नगर पर्षद अध्यक्ष कृष्ण साह, जेएलएन कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य नागेश्वर प्रधान के अलावे शहर के समाजसेवी व स्थानीय लोगों ने शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य नागेश्वर प्रधान समेत अन्य ने फूलों का माला पहनाकर व फूलों का गुलदस्ता प्रदान किया। उत्कर्ष के माता-पिता के अलावे समाजसेवी विनोद भगेरिया, प्रवीर प्रमाणिक, विवेक चंद्र, राजेश शुक्ला, वार्ड पार्षद दिनेश जेना, अरूण कुमार, गणेश रवानी, सदानंद होता समेत स्थानीय लोग मौजूद थे। उत्तर अफ्रीका के ट्यूनिशया में 9 से 13 अप्रैल तक प्रतियोगिता होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें