Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsHigh Alert Issued in Chakradharpur Railway Division Following Delhi Blast
दिल्ली धमाके के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल में हाई अलर्ट

दिल्ली धमाके के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल में हाई अलर्ट

संक्षेप: दिल्ली में हुए धमाके के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है। झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और टाटानगर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है। हालांकि, बैगेज स्कैनर और मेटल डिटेक्टर मशीनें कई महीनों से खराब पड़ी हैं, जिससे सुरक्षा में कमी आ रही है।

Wed, 12 Nov 2025 02:38 AMNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर, संवाददाता। दिल्ली धमाके के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। चक्रधरपुर रेल मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशन झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और टाटानगर समेत अन्य स्टेशनों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्टेशनों में संदग्धि वस्तुओं और समानों की जांच की जा रही। वही स्टेशनों में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच की जा रही एवं उनमें कड़ी नजर रखी जा रही है। चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीएससी पी शंकर कुट्टी के निर्देशानुसार मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों में रेलवे सुरक्षा बल के स्क्वायड टीमों के द्वारा संदिग्ध सामानों एवं लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की मदद से स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में आरपीएफ एवं जीआरपी की और से स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर ओडिशा के पश्चिमांचल रेंज पुलिस उप महानिरीक्षक बृजेश कुमार राय के निर्देशानुसार ओडिशा झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र के अलग-अलग थानों के पुलिस के द्वारा होटलों/लॉज और रेलवे स्टेशन की चेकिंग चल रही है। साथ ही धार्मिक स्थलों और धार्मिक कार्यक्रमों पर भी नजर रखी जा रही है। बैगेज स्कैनर और मेटल डिटेक्टर मशीन खराब : चक्रधरपुर रेल मंडल के सभी बड़े रेलवे स्टेशन टाटानगर, राउरकेला, चक्रधरपुर और झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन सहित कई स्टेशन पर रेलवे द्वारा सुरक्षा के दृष्टीकोण से बैगेज स्कैनर और मेटल डिटेक्टर मशीन लगाया गया था। जो एक एक खराब हो गया है और लाखों की मशीन अब धूल फांक रही है। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में लगाया गया बैगेज (लगैज) स्कैनर मशीन पिछले कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है। यह मशीन रेलवे स्टेशन, यात्रियों और ट्रेनों की सुरक्षा के मद्देनजर लगाया गया था, ताकि रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने वाले यात्रियों और लागेज में ले जाने वाले विस्फोटक सामाग्री को पकड़ा जा सकें। लेकिन चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन सहित मंडल के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में लगाए गए बैगेज स्कैनर कई महीनों से खराब पड़े हुए हैं। चक्रधरपुर स्टेशन में लगा लगैज स्कैनर कई महीनों से खराब पड़ा हुआ। स्कैनर मशीन बुकिंग काउंटर सह प्रवेश द्वार का एक बड़े हिस्सा में बेवजह कब्जा जमाया हुआ है। दो दिन पहले जहां टाटानगर में कई महीनों से खराब पड़े लगैज स्कैनर को हटा लिया गया। वहीं चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के परियोजनाओं का निरीक्षण करने पहंुचे डीआरएम तरुण हुरिया के द्वारा खराब पड़े बैगेज स्कैनर को जल्द से जल्द हटाने के लिए आरपीएफ पर दबाव बनाए जाने के बाबजूद उसे हटाया नहीं गया है। रेलवे स्टेशनों में सुरक्षा के मद्देनजर लाखों रुपयों के खर्च से लगाए गए बैगेज स्कैनर मशीन इतनें दिनों से क्यों खराब पड़ा हुआ और इसकी मरम्मत क्यों नहीं की जा रही इस सवाल बना हुआ है। रेलवे स्टेशन में लगैज स्कैनर स्थापित करने वाली संस्था पर इसकी मरम्मत के लिए क्यों दबाव नहीं बनाया जा रहा है यह भी सवालों के घेरे में है। इधर रेलवे सूत्रों की माने तो मशीन लगाये जाने के कुछ माह बाद ही खराब हो गया था, जिसकी मरम्मति के लिए कंपनी को सूचना दी गई थी, लेकिन सूचना देने के बाद भी कंपनी द्वारा इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है।