Chakradharpur News: मूसलाधार बारिश से कच्चे मकान ढहे

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: सोनुवा प्रखंड के बालजोड़ी पंचायत के नुवागांव में लगातार बारिश से बबलू और बसंत कालिंदी के कच्चे मकान ढह गए। दोनों परिवारों को सर छिपाने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घटना में अनाज और सामान को नुकसान हुआ है, और परिवार प्रशासन से मदद की गुहार कर रहे हैं।

Chakradharpur News: मूसलाधार बारिश से कच्चे मकान ढहे

Chakradharpur News: सोनुवा। लगातार जारी मूसलाधार बारिश से सोनुवा प्रखंड बालजोड़ी पंचायत के नुवागांव स्थित एक ग्रामीण बबलू कालिंदी व बसंत कालिंदी के कच्चे मकान ढह गये। इससे उनके सामने सर छिपाने की समस्या खड़ी हो गई है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात को बबलू कालिंदी व बसंत कालिंदी के परिवार के लोग घर में सो रहे थे तभी मूसलाधार बारिश से घर का छप्पर धीरे-धीरे गिरने लगा। घटना में दोनों परिवार के लोग भागकर जान बचाई। घर ढहने से घर में रखे अनाज व सामानों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद दोनों परिवार के सामने अब सर छिपाने की समस्या आ खड़ी हुई है।

परिवार के लोगों के पड़ोसियों द्वारा मदद की गई है। दोनों पीड़ित परिवार के लोग प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: मूसलाधार बारिश से कच्चे मकान ढहे