Chakradharpur News: मूसलाधार बारिश से ढहा घर, बेघर परिवार को मदद की दरकार
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Chakradharpur News: सोनुआ प्रखंड के बालजोड़ी पंचायत में मूसलाधार बारिश से नुवागांव स्थित बबलू और बसंत कालिंदी का कच्चा मकान ढह गया। दोनों परिवार रात में सो रहे थे, जब छप्पर गिरना शुरू हुआ। उनके सामने सर छिपाने की समस्या आ गई है और प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई गई है।
मूसलाधार बारिश से ढहा घर, बेघर परिवार को मदद की दरकार
Chakradharpur News: सोनुआ। लगातार जारी मूसलाधार बारिश से सोनुआ प्रखंड बालजोड़ी पंचायत के नुवागांव स्थित एक ग्रामीण बबलू कालिंदी व बसंत कालिंदी के कच्चा मकान ढह गया। जिससे उनके सामने सर छिपाने की समस्या खड़ी हो गयी है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात को बबल कालिंदी व बसंत कालिंदी के परिवार के लोग घर में सो रहे थे। तभी मूसलाधार बारिश से घर का छप्पर धीरे-धीरे गिरने लगा। घटना में दोनों परिवार के लोग भाग कर जान बचाई। घर ढहने से घर में रखे अनाज व सामानों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद दोनों परिवार के सामने अब सर छिपाने की समस्या आ खड़ी हुई है।
परिवार के लोगों के पड़ोसियों द्वारा मदद की गई है। दोनों पीड़ित परिवार के लोग प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है।


