Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsHeart Disease OPD Camp Organized at Chaibasa Hospital for Patients
सदर अस्पताल में हृदय के 7 रोगियों की हुई जांच

सदर अस्पताल में हृदय के 7 रोगियों की हुई जांच

संक्षेप:

चाइबासा के सदर अस्पताल में एक विशेषज्ञ ओपीडी शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 7 हृदय रोगियों की जांच की गई। डॉक्टर कौशिक बिस्वास ने मरीजों को विशेष परामर्श और उपचार दिया। हर महीने के पहले शनिवार को ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Nov 01, 2025 03:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चाइबासा। सदर अस्पताल, चाईबासा में एक विशेषज्ञ ओपीडी शिविर का आयोजन किया गया । जिस में हृदय रोग से ग्रस्त 7 रोगियों की जांच की गई।यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ,भारती मिंज ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त ओपीडी में डॉ. कौशिक बिस्वास हृदय रोग विशेषज्ञ, मरीजों की जांच किए और परामर्श भी दिए । उन्होंने बताया कि शिविर में चाइबासा और आसपास के क्षेत्रों से आए हृदय रोगों से ग्रस्त मरीजों को विशेष परामर्श एवं उपचार किया गया।उन्होंने बताया इसी तरह से हर महीने के पहले शनिवार को हृदय रोग से पीड़ित रोगियों के लिए शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने रोगियों से शिविर में आने और जांच कराने की बात कही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।