Chakradharpur News: भाजपाइयों ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
Chakradharpur News: चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को चक्रधरपुर के भाजपाईयों द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभि

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को चक्रधरपुर के भाजपाइयों द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपाइयों ने श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां बजरंग चौक स्थित महादेव मंदिर की साफ-सफाई किया। वहीं चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में आयोजित शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं मुख्य वक्ता भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्षों का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है।
अंत्योदय के तहत गरीबों को आवास, शौचालय, मुफ्त राशन, हर घर जल और उज्ज्वला योजना जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीबों को इलाज की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि जन-धन, मुद्रा योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाओं से लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं भाजपा नेता गोरखनाथ बोदरा ने कहा कि चक्रधरपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से मुफ्त जांच और दवा उपलब्ध कराकर सेवा कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान को हर पंचायत और बस्ती तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही स्वस्थ, सशक्त चक्रधरपुर और विकसित भारत बनाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने झारखंड सरकार पर भ्रष्टाचार और युवाओं की समस्याओं को लेकर भी आरोप लगाए। मौके पर दीपक सिंह, प्रेम प्रधान, श्रीवंत षाड़ंगी, तीरथ जामुदा, अरमेश प्रधान, अनूप दुबे, पंडित महतो, दम्यंती नाग, लखी मुंडा समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

