
सुमन ब्रदर्स व शारदा फुटबॉल अकादमी ने जीते खिताब
मनोहरपुर में स्व. हरीश चंद्र दास मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। पुरुष वर्ग में सुमन ब्रदर्स ने आनंद ब्रदर्स को टॉस के बाद विजेता घोषित किया। महिला वर्ग में शारदा फुटबॉल अकादमी ने एसएनएस एफसी को एक गोल से हराया। विजेता टीमों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।
मनोहरपुर। नंदपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित स्व. हरीश चंद्र दास मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। पुरुष वर्ग में फ़ाइनल मुकाबला सुमन ब्रदर्स मनोहरपुर व आनंद ब्रदर्स ओडिशा के बीच खेला गया। जहां दोनों ही टीमों ने निर्धारित समय पर एक-एक गोल मार कर बराबरी पर रही। इसके बाद दोनों टीमों का टॉस से फाइनल मुकाबले का फैसला किया गया जहां सुमन ब्रदर्स विजेता व आनंद ब्रदर्श उपविजेता घोषित हुई। वहीं महिला वर्ग में फाइनल मुकाबला शारदा फुटबॉल अकादमी चक्रधरपुर व एसएनएस एफसी गोविंदपुर, जमशेदपुर के बीच खेला गया। जहां शारदा फुटबॉल अकादमी एक गोल से विजयी रही। विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




