गुरु अर्जन देव की शहादत दिवस पर चना-शरबत का वितरण

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

चक्रधरपुर में सिख धर्म के पांचवें गुरु श्री अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर गुरु सिंह सभा कमेटी ने गर्मी के मद्देनजर पवन चौक पर राहगीरों के लिए चना और शरबत का वितरण किया। इस आयोजन को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें कमेटी के सदस्य भी शामिल थे।

गुरु अर्जन देव की शहादत दिवस पर चना-शरबत का वितरण

चक्रधरपुर। सिख धर्म के पांचवें गुरु श्री अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर गुरु सिंह सभा चक्रधरपुर कमेटी द्वारा गुरवार को भीषण गर्मी को देखते हुए पवन चौक पर शरबत और चना का वितरण राहगीरों के बीच किया गया। इस मौके पर गुरु सिंह सभा कमेटी की सदस्य गोल्डी सिंह ने बताया कि प्रत्येक साल गुरुद्वारा कमेटी की ओर से चना शरबत का वितरण किया जाता है ताकि राहगीरों को गर्मी से राहत मिल सके। उन्होंने कहा सिखों के पांचवें गुरु एवं शहीदी के सरताज गुरु अर्जन देव का शहीदी गुरु पर्व को शहर में उल्लास एवं श्रद्धा से मनाया गया।

इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।