Chakradharpur News: मनोहरपुर में संत आगस्तीन दिवस पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: मनोहरपुर में संत आगस्तीन उच्च विद्यालय खेल मैदान पर संत अगस्तीन दिवस समारोह के अंतिम दिन वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विधायक जगत माझी ने खेल का शुभारंभ किया और छात्रों को प्रेरित किया कि खेल अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कृत हुए।

Chakradharpur News: मनोहरपुर में संत आगस्तीन दिवस पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

Chakradharpur News: ​मनोहरपुर, संवाददाता मनोहरपुर स्थित संत आगस्तीन उच्च विद्यालय खेल मैदान में शुक्रवार को संत अगस्तीन दिवस समारोह के अंतिम दिन वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक जगत माझी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक जगत माझी ने विधिवत झंडोत्तोलन कर और खेल मशाल प्रज्वलित करके किया। इस दौरान विधायक जगत माझी ने कार्यक्रम को समाबोधित करते हुए कहा की संत अगस्तीन का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षाएं, ज्ञान, अनुशासन और समाज सेवा का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना पहले था।

युवा पीढ़ी को उनके उच्च आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। खेलकूद केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमें अनुशासन, टीम भावना और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना सिखाता है। विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी समान महत्व है। क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर की आवश्यकता है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासित रहकर खेल भावना से खेलने की बात कही। ​वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। खेलकूद के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि रेव. मार्कस मुखी, रेव. एंजेल कंडुलना, जिप उपाध्यक्ष रंजीत यादव, डीएसपी डेविड ए. डोडराय, पुलिस निरीक्षक अमित रोशन कुल्लू, आनंदपुर थाना प्रभारी प्रिंस झा, रेव. मनोहर किम्बो, संत अगस्तीन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विक्रम नाग, उच्च विधायक के प्राचार्य संजय डूंगडूंग, आदि मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: मनोहरपुर में संत आगस्तीन दिवस पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित