Chakradharpur News: 108 गायत्री महायज्ञ का शंखनाद, भव्य शोभायात्रा आज
Chakradharpur News: अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 19 से 22 अप्रैल 2027 तक चक्रधरपुर में आयोजित होने वाले विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के प्रचार-प्रसार हेतु 13 सितंबर को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगरवासियों और समाज के विभिन्न वर्गों को आमंत्रित करेगी।

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार चंद्री, चक्रधरपुर के तत्वावधान में आगामी 19 से 22 अप्रैल 2027 तक चक्रधरपुर में आयोजित होने वाले विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरण का शंखनाद 13 सितंबर को भव्य शोभायात्रा के माध्यम से किया जाएगा। शोभायात्रा संध्या साढ़े तीन बजे प्रेम निवास के समीप स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा चक्रधरपुर मेन रोड होते हुए सोनुवा बस स्टैंड के सामने स्थित हनुमान मंदिर पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। आयोजकों के अनुसार इस शोभायात्रा में समाज के सभी वर्गों, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, युवाओं, मातृशक्ति तथा नगरवासियों को आमंत्रित किया गया है।
शोभायात्रा का उद्देश्य विराट गायत्री महायज्ञ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत आयोजन से जोड़ना है। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने बताया कि चक्रधरपुर में विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के प्रचार-प्रसार की दिशा में यह पहली भव्य शोभायात्रा है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। आयोजकों ने चक्रधरपुर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न संस्थाओं तथा नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।


