
कराईकेला में मां ठकुरानी का निकला भव्य विसर्जन जुलूस
बंदगांव के कराइकेला में मां ठकुरानी की पूजा विधि विधान से की गई। रविवार को धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया, जिसमें नायक समुदाय सहित अन्य समुदायों के लोग शामिल हुए। भक्तों ने बलि दी और मां के प्रति अपनी...
बंदगांव,संवाददाता कराइकेला में मां ठकुरानी की पूजा विधि विधान के साथ प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिसका विसर्जन रविवार को गाजे बाजे एवं धूमधाम के साथ किया गया। जगह जगह मां ठकुरानी की पूजा अर्चना विसर्जन के दौरान की गई। विसर्जन जुलूस एवं पूजा अर्चना में नायक समुदाय के साथ-साथ विभिन्न समुदाय के लोग भी भाग लेकर बहुत धूमधाम के साथ पूजा अर्चना किया। मां ठकुरानी की पूजा क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि के लिए लोगों ने की। वही इसके साथ ही भक्तों ने बकरा, मुर्गा, बत्तख, भेड़ की भी बलि दी । देर शाम बिजय नदी में मां की मूर्ति का विसर्जन किया गया।

इस दौरान भक्तों ने अपनी भक्ति की शक्ति भी दिखाई। अपने शरीर पर कोडा बरसा कर भक्तों ने मां की पूजा किया। विसर्जन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल था। कराईकेला उपमुखिया प्रकाश साहू ने मां की पूजा कर क्षेत्र में सुख शांति की कामना किया। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




