सुख-शांति व समृद्धि के लिए मां मंगला उषा पूजा का हुआ आयोजन

Mar 17, 2026 02:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

चक्रधरपुर के पोटका में मंगलवार को मां मंगला उषा की पूजा धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने तालाब से गाजे-बाजे के साथ घट यात्रा निकाली और पूजा अर्चना की। पूजा के बाद बलि दी गई और प्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

सुख-शांति व समृद्धि के लिए मां मंगला उषा पूजा का हुआ आयोजन

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के पोटका में मंगलवार को मां मंगला उषा की पूजा धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान चक्रधरपुर के पोटका तालाब से श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ मां मंगला उषा की घट यात्रा निकाली। इस दौरान घट की जगह-जगह लोगों ने पूजा अर्चना किया। पोटका घट पूजा स्थल पहुंचने के बाद आसपास के काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। जहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा अर्चना किया। वहीं पूजा के उपरांत बलि भी दिया गया। जहां श्रद्धालुओं ने मां मंगला की पूजा अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। देर शाम पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया।

इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।