गोपालपुर में जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टार क्रिकेट क्लब चैंपियन

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

08--गोपालपुर में संपन्न हुआ जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट स्टार क्रिकेट क्लब बना चैंपियनबंदगांव प्रखंड के गोपालपुर गांव में युवाओं के प्रयास से आयोजित जीप

गोपालपुर में जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टार क्रिकेट क्लब चैंपियन

बंदगांव। बंदगांव के गोपालपुर गांव में जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का सोमवार देर शाम समापन हुआ। एक दिवसीय नाइट एंड डे क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबला 9 स्टार क्रिकेट क्लब, कराईकेला ने गोपालपुर को महज एक रन से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं नाइट राइडर, कराईकेला ने तीसरा, जय जगन्नाथ, सिरकटांड ने चौथा तथा पुष्पा इलेवन, गोपालपुर पाया ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डा. विजय सिंह गागराई तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सह पंचायत समिति सदस्य तीरथ जामुदा उपस्थित रहे। आयोजन में ग्रामीण मुंडा सिद्धनाथ प्रधान, केदारनाथ प्रधान, गौरांगो प्रधान, लखींद्र प्रधान, जोगेश्वर प्रधान, पीताम्बर प्रधान, जितेंद्र प्रधान, बनमाली प्रधान, गंगाधर प्रधान, बबलु प्रामाणिक, गोपबंधु प्रधान एवं प्रदीप प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।